IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल

Published On

IND vs AUS: बर्लिन (एजेंसी)। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने यहां चल रहे चार देशों के टूनार्मेंट में तीसरे स्थान के लिए आॅस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया। रोहित ने 45वें मिनट में भारत के लिए बराबरी का गोल किया, जबकि अजीत यादव ने 52वें मिनट पर चौथे क्वार्टर में गोल करके जीत सुनिश्चित की। इससे पहले, कप्तान टोबी मैलन ने बुधवार को दूसरे हाफ में आॅस्ट्रेलिया को बढ़त दिलाई थी। पहले हाफ में दोनों टों ने एक दूसरे पर हमले किये लेकिन शुरूआती दो क्वार्टर में कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो पाई।

आॅस्ट्रेलिया ने आखिरकार तीसरे क्वार्टर में गोल किया, जब टोबी मैलन ने 40वें मिनट में फील्ड गोल करके टीम को 1-0 से आगे कर दिया। भारत ने तेजी से जवाब दिया और पांच मिनट बाद ही बराबरी का गोल कर दिया। रोहित ने पेनल्टी कॉर्नर के बाद गोल करके बराबरी हासिल की। भारत ने अपनी लय को बनाए रखते हुए अंतिम क्वार्टर में जीत हासिल की। ​​52वें मिनट में अजीत यादव ने ओपन प्ले में गोल करके भारत को बढ़त दिलाई और जीत सुनिश्चित की। इस जीत के साथ ही चार देशों के टूनार्मेंट में भारत का अभियान समाप्त हो गया। पूल चरण में भारत ने मेजबान जर्मनी से 1-7 से हार के साथ शुरूआत की, आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-1 की जोरदार जीत के साथ वापसी की और फिर स्पेन के खिलाफ 1-5 से हार का सामना किया।

About The Author

Related Posts