हॉकी में मध्यप्रदेश की पुरुष टीम ने जीता स्वर्ण, महिला हॉकी टीम को मिला रजत

Published On

भोपाल (एजेंसी)। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में मध्यप्रदेश की पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में ओडिशा को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया, जबकि महिला हॉकी टीम ने कड़ी टक्कर में झारखंड से हार गयी और उसे रजत पदक पर संतोष करना पड़ा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 में मध्यप्रदेश पुरूष हॉकी टीम को रोमांचक मुकाबले में ओडिशा को 3-2 से मात देकर गोल्ड मेडल जीत लिया। वहीं, मध्यप्रदेश की महिला हॉकी टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोनों टीमों की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

यह भी पढ़ें:– पिच के टेस्ट में कंगारू फेल, भारत की ऐतिहासिक जीत

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल क्षेत्र में मध्यप्रदेश की गौरवान्वित करने वाली इन उपलब्धि पर सभी प्रदेशवासियों को गर्व है। मध्यप्रदेश की बेटियों ने आज झारखंड की टीम को कड़ी टक्कर दी। मध्यप्रदेश की बेटियाँ बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक-एक से बराबरी करने में सफल हो गई थी, लेकिन पेनाल्टी शूटआउट में वे 4 के मुकाबले 3 गोल ही कर सकीं और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की टीम ने पूरा परिश्रम किया और यह टीम भविष्य में होने वाली अन्य स्पधार्ओं के लिए अच्छी तरह तैयार हो चुकी है। खेलो इंडिया में पदक तालिका में मध्यप्रदेश तीसरे क्रम पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 फरवरी को भोपाल में खेलो इंडिया की खेल गतिविधियों के समापन पर खेल प्रतिभाओं से भेंट और बातचीत के लिए उत्सुक हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts