धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ी, जडेजा को सौंपी

Published On

मुंबई (एजेंसी)। आईपीएल 2022 सीजन की शुरूआत के ठीक दो दिन पहले गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के नेतृत्व में बड़ा बदलाव हुआ है। सीएसके ने वीरवार को एक बयान में कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कमान टीम के अनुभवी एवं सबसे पुराने खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को सौंपने का फैसला किया है। जडेजा, जो 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं, सीएसके का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे। धोनी इस सीजन और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि सीएसके 26 मार्च को पिछले सीजन के उप विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले से अपना 2022 आईपीएल अभियान शुरू करेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts