IPL Auction 2025: आईपीएल नीलामी में ऋषभ पंत सबसे महंगे बिके, जानिए दूसरे नंम्बर पर कौन

Published On

जेद्दा (एजेंसी)। लखनऊ सुपर जाइंट्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 सत्र लिये हुई नीलामी भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए की सबसे बड़ी बोली लगा कर खरीदा। वहीं दूसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर 26 करोड़ 75 लाख रुपए में बिके। उन्हें पंजाब किंग्स ने खरीदा। आईपीएल 2025 की नीलामी में कुल 577 खिलाड़ी शामिल है। इसमें 367 भारतीय और 210 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। सऊदी अरब के जेद्दा में 24और 25 नवंबर को चलने वाली नीलामी में पंत के लिये सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ के बीच जमकर बोली लगी । लखनऊ ने आखिरी बोली 27 करोड़ रुपए की लगाई। इससे पहले अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा ।

UP Railway News: उत्तर प्रदेश के इन शहरों से होकर गुजरेगी नई रेलवे लाइन, बनाए जाएगें नए स्टेशन

के.एल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की टीम ने खरीदा। अर्शदीप सिंह मेगा नीलामी में खरीदे जाने वाले पहले खिलाड़ी बने, उन्हें पंजाब ने आरटीएम के द्वारा 18 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23,75 करोड़ में खरीदा। पंजाब ने अय्यर के अलावा अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को 18-18 करोड़ में खरीदा। केएल राहुल को दिल्ली ने 14 करोड़ में खरीदा। रविचंद्रन अश्विन की घर वापसी हुई। चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ में खरीदा। मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 करोड़ में खरीदा। मोहम्मद सिराज को 12.25 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा। मिचेल स्टार्क को 11.75 करोड़ रुपये में दिल्ली ने खरीदा। कगिसो रबाडा को गुजरात टाइटन्स ने 10.75 करोड़ में खरीदा। जोस बटलर 15.75 में गुजरात टाइटन्स के हुये। लियाम लिविंगस्टोन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु ने 08.75 करोड़ रुपए में खरीदा। एडन मारक्रम लखनऊ सुपर जायंट्स ने दो करोड़ रुपए में खरीदा।

पंजाब किंग्स ने शशांक सिंह को 5.5 करोड़ रुपए में, प्रभसिमरन सिंह को चार करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को 21 करोड़ रुपए में, रवि बिश्नोई को 11 करोड़ में, मयंक यादव 11 करोड़ में, मोहसिन खान चार करोड़ में, आयुष बदोनी चार करोड़ रुपए में रिटेन किया। गुजरात टाइटन्स ने राशिद खान को 18 करोड़ रुपए में, शुभमन गिल 16.50 करोड़ में, साई सुदर्शन 8.50 करोड़ रुपए, राहुल तेवतिया चार करोड़ में, शाहरुख खान चार करोड़,राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन 18 करोड़ में, यशस्वी जायसवाल18 करोड़ रुपए में, रियान पराग 14 करोड़ में, ध्रुव जुरेल 14 करोड़ में, शिमरोन हेटमायर11 करोड़ में, संदीप शर्मा चार करोड़ रुपए में रिटेन किया।

कोलकाता नाइट राइडर्स रिंकू सिंह13 करोड़, वरुण चक्रवर्ती12 करोड़, सुनील नारायण 12 करोड़, आंद्रे रसेल 12 करोड़, हर्षित राणा चार करोड़, रामनदीप सिंह चार करोड़ रुपए में। दिल्ली कैपिटल्स अक्षर पटेल 16.50 करोड़, कुलदीप यादव 13.25 करोड़, ट्रिस्टन स्टब्स 10 करोड़, अभिषेक पोरेल चार करोड़। सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन 23 करोड़
पैट कमिंस 18 करोड़, अभिषेक शर्मा 14 करोड़, ट्रैविस हेड14 करोड़, नितीश कुमार रेड्डी छह करोड़ रुपए। चेन्नई सुपर किंग्स रुतुराज गायकवाड़ 18 करोड़, रवींद्र जडेजा 18 करोड़ मथीशा पथिराना13 करोड़, शिवम दुबे12 करोड़, एमएस धोनी चार करोड़ रुपए में । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विराट कोहली 21 करोड़, रजत पाटीदार11 करोड़, यश दयाल पांच करोड़ रुपए में रिटेन किया।

About The Author

Related Posts