स्वीडन ने तोड़ा कोरिया का दिल

Published On

स्वीडन ने कोरिया को 1-0 से हराया

निझनी नोव्गोरोद (एजेंसी)।

कप्तान एंड्रियस ग्रेनक्विस्ट के दूसरे हाफ में पेनल्टी पर किये गए गोल की बदौलत स्वीडन ने एशिया की टीम कोरिया को फीफा विश्व कप फुटबॉल टूनार्मेंट में सोमवार को ग्रुप फ मुकाबले में 1-0 से हरा दिया और पूरे तीन अंक हासिल किए। स्वीडन को वीडियो रिव्यु के जरिये 65 वें मिनट में यह पेनल्टी मिली और उसके कप्तान ने इस सुनहरे मौके को गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की।

कोरिया के पास इंजरी समय में बराबरी हासिल करने का बेहतरीन मौका था लेकिन हवांग ही चान गोल के सामने से हैडर बाहर बैठे जबकि गोलकीपर बॉल को रोकने की स्थिति में नहीं थे।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts