नायब सैनी जब से सीएम बने हैं, तब से उड़न खटोले पर है: विज

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh News: ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘नायब सैनी जब से मुख्यमंत्री बने है तब से उड़न खटोले पर है, ये सिर्फ उनकी नहीं बल्कि सभी विधायकों और मंत्रियों की आवाज है। विज बोले चुनाव के दौरान उन्हें किसी बड़े नेता ने हराने की कोशिश की और उनपर हमला हुआ, आज 100 से ज्यादा दिन बीत चुके है लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई। अब उन्हें फर्क नहीं पड़ता। विज की नाराजगी उनके शब्दों के साथ साथ उनके गानों में भी सुनाई दे रही है’। Chandigarh News

विज शुक्रवार को पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा “अंबाला छावनी की जनता ने मुझे सात बार यहां (अंबाला) से विधायक बनाया है और अंबाला छावनी के काम रुकेंगे, तो उसके लिए मुझे जो भी करना पड़ेगा मैं करूंगा, आंदोलन करना पड़ेगा तो आंदोलन करूंगा, जान देनी पड़ेगी तो जान दूंगा, भूख हड़ताल करनी पड़ेगी तो भूख हड़ताल करूंगा”। Chandigarh News

विज ने कहा कि मैं सबसे सीनियर नेता हूं और मैं कह रहा हूं कि मुझे हराने के खिलाफ कार्रवाई की गई है तो उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए थी यदि कार्रवाई नहीं करो तो कम से कम तबादला तो किया जाना ही चाहिए था और पार्टी से तो निकाला ही जाना चाहिए था। परंतु 100 दिन तक कुछ भी नहीं किया गया और अब करें ना करें मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता”।

विज हमारे सीनियर नेता, अंबाला के डीसी का तबादला | Chandigarh News

वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंत्री विज के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विज हमारे सीनियर देता है। वहीं राज्य सरकार ने अंबाला के डीसी पार्थ गुप्ता का तबादला कर दिया है। अजय सिंह तोमर को अंबाला का डीसी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें:– सीओ ने किया कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण, दिए निर्देश

About The Author

Related Posts