New Modern Ambulance: सीएम मान ने 58 नई आधुनिक एंबुलेंसों को दिखाई हरी झंडी

Published On

14 करोड़ रुपये आया खर्च, प्रदेश में कुल 325 एंबुलेंस | Punjab News

  • सभी एंबुलेंसों मेें जीपीएस सिस्टम लगा, उपकरण भी आधुनिक | Punjab News

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। New Modern Ambulance: पंजाब को सेहतमंद बनाने की सरकार की गारंटी है। इसी उद्देश्य से रविवार को मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को आधुनिक तकनीक से लैस 58 नईं एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के स्वास्थ्य विभाग को नवीनतम तकनीक और उपकरणों से लैस 58 एंबुलेंस प्रदान की गई हैं। 14 करोड़ रुपये की लागत से 58 नई आधुनिक एंबुलेंस दी गई हैं। सरकार की प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य है। पंजाब में कुल 325 एंबुलेंस हो गई हैं, जो लोगों के लिए मुफ्त सेवाएं दे रही हैं। हम पंजाब की स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति लाना चाहते हैं। पंजाब में 850 से अधिक आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं। अभी तक लगभग 1.75 लाख लोगों ने इसका लाभ उठाया है। Punjab News

उन्होंने कहा कि जो नई एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग को मिली हैं वे नवीनतम तकनीक और उपकरणों से लैस हैं। आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने जब पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे तो उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संकल्प लिया था। पंजाब में भी उसी संकल्प के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम किया जा रहा है। दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक और पंजाब में आम आदमी क्लीनिक लोगों के लिए खोले गए हैं।

मिनटों में घटनास्थल पर पहुंचती हैं एंबुलेंस

सीएम मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि पंजाब में 108 एंबुलेंस मरीजों को मुफ्त सुविधा मुहैया करवा रही है। शहरी क्षेत्र में एंबुलेंस 20 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 15 मिनट पर घटना स्थल पर पहुंचती है। इन एंबुलेंस में जीपीएस सिस्टम लगे हैं। इन्हें कोई भी ट्रैक कर सकता है। पंजाब स्वास्थ्य विभाग में नई एंबुलेंस शामिल करने का मकसद यह है कि मरीज को गोल्डन आवर्स पर के भीतर अस्पताल में पहुंचाया जाए और उसकी कीमती जान को बचाया जा सके।

एसएसएफ के साथ कनेक्ट हैं एंबुलेंस | Punjab News

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सभी एंबुलेंसों को सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) के साथ कनेक्ट किया गया है। ताकि जहां भी इमरजेंसी हो तो तुरंत इसकी जानकारी मिल सके। इस वर्ष एक फरवरी से एक जुलाई तक एसएसएफ की मदद से हजारों जिंदगियां बचाई गई हैं। एसएसएफ ने मरीजों को टाइम पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई है। पंजाब देशभर में पहला ऐसा राज्या है जहां एसएसएफ है। देश के अन्य किसी भी राज्य में एसएसएफ नहीं है।

यह भी पढ़ें:– Punjab Police: अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

About The Author

Related Posts