Punjab News: डॉ. रवजोत सिंह ने जेल मंत्री का संभाला पद्भार

Published On

पदभार संभालते ही अधिकारियों संग की अहम बैठक

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Punjab Jail Minister: पंजाब सरकार में नए जेल मंत्री के रूप में डॉ. रवजोत सिंह ने पंजाब सिविल सचिवालय में अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। इसके साथ ही वे एनआरआई और संसदीय मामलों जैसे विभागों की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। पदभार संभालने के बाद डॉ. रवजोत सिंह ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार व्यक्त किया। Punjab News

इस अवसर पर उन्होंने जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभाग के चल रहे कार्यों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। डॉ. सिंह ने कहा कि जेल विभाग को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा तथा कैदियों के लिए बेहतर सुविधाएं और सुधारात्मक प्रणाली को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। नए मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि जेलों को केवल सजा के केंद्र नहीं, बल्कि सुधार के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। बैठक के दौरान अधिकारियों ने विभाग के प्रोजेक्ट्स, पहल और चुनौतियों की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. सिंह ने अधिकारियों को विभाग में पारदर्शिता, जवाबदेही और मानवाधिकारों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जेल प्रणाली को आधुनिक और प्रभावी बनाने पर बल दिया। इस मौके पर जेल विभाग की प्रमुख सचिव भावना गर्ग, सचिव मोहम्मद तैयब और एडीजीपी जेल अरुणपाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। Punjab News

यह भी पढ़ें:– Punjab Weather Update: पंजाब में 3 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

About The Author

Related Posts