पिछले ढ़ाई साल से प्रदेश में शिक्षा हुई बेहतर: हरजोत सिंह बैंस

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस (Harjot Singh Bains) ने राज्य के सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजे जाने पर कहा कि पिछले ढ़ाई साल से प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था काफी बेहतर हुई है। बैंस ने कहा कि वर्ष 2022 से पहले लगभग आठ हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों में बाउंड्री नहीं थी। हमने उन सभी स्कूलों में करीब 1400 किलोमीटर लंबी बाउंड्री कराई। वहीं 10 हजार से ज्यादा नये क्लासरूम बनवाए व बच्चों की पढ़ाई के लिए डेस्क मुहैया करवाए। पहले पंजाब के सरकारी स्कूलों में करीब एक लाख बच्चे नीचे जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते थे, क्योंकि फर्नीचर नहीं था। Chandigarh News

हमने इस समस्या को दूर किया, 1400 स्कूलों में लड़कियों के लिए बाथरूम नहीं थे। हमने उसे भी बनवाया। उन्होंने कहा कि स्कूल आॅफ एमिनेंस के साथ-साथ पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में और भी काफी काम हो रहे हैं। 18 हजार स्कूलों में वाई-फाई लगाए गए हैं। स्कूलों में सिक्योरिटी गार्ड और कैंपस मैनेजर रखे गए हैं। आप सरकार से पहले सरकारी स्कूलों को सफाई के लिए एक रुपया भी नहीं मिलता था। अब तीन हजार से लेकर 50 हजार महीना तक मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इन सबके बावजूद अच्छी शिक्षा के लिए सबसे जरूरी है, अध्यापकों को प्रशिक्षण। पंजाब के सभी स्कूल आॅफ एमिनेंस और अन्य स्कूलों के प्रिंसिपलों को हमने सिंगापुर से प्रशिक्षण दिलाया। 202 प्रिंसिपलों को हम अब तक सिंगापुर भेज चुके है। 152 हेडमास्टर अहमदाबाद से ट्रेंड हैं। अब 72 शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेज रहे हैं। Chandigarh News

बैंस ने कहा कि पिछले महीने पंजाब के शिक्षा विभाग का फिनलैंड की टुर्कु विश्वविद्यालय से प्रशिक्षण को लेकर समझौता हुआ था। समझौता दिल्ली में फिनलैंड के राजदूत की हाजिरी में हुआ। प्रशिक्षण तीन हफ्तों का होगा। अगला बैच फरवरी-मार्च 2025 में भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सीएम भगवंत मान भी शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगे और फिर उन्हें फिनलैंड के लिए रवाना किया जायेगा। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– Valmiki Jayanti: भगवान वाल्मीकि जी की पावन शिक्षाएं समाज के लिए प्रेरणास्रोत: डॉ. बलबीर सिंह

About The Author

Related Posts