Bengal Swearing-in Ceremony: सुवेंदु अधिकारी अभी थोड़ी देर में लेंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ
विधायक दल के नेता निर्वाचित
Bengal Swearing-in Ceremony: कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुन लिया है। विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उनके नाम को मंजूरी दी गई। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर नई सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत किया। सुवेंदु अधिकारी शनिवार सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद (West Bengal Chief Minister) की शपथ लेंगे। West Bengal News
इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर राज्यभर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भाजपा नेतृत्व ने पश्चिम बंगाल में सरकार गठन की प्रक्रिया के लिए अमित शाह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। दिल्ली से कोलकाता पहुंचने के बाद उन्होंने विधायक दल की बैठक में हिस्सा लिया।
बैठक के बाद शाह ने बताया कि सभी निर्वाचित विधायकों ने एकमत होकर सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व पर भरोसा जताया। राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार शानदार प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही पश्चिम बंगाल में 15 वर्षों से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस सरकार का कार्यकाल समाप्त हो गया। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह परिणाम राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है। West Bengal News