Ballabgarh Crime News: बल्लभगढ़ में बर्गर की दुकान पर विवाद में युवक की चाकू गोदकर हत्या

बल्लभगढ़ में बर्गर की दुकान पर विवाद में युवक की चाकू गोदकर हत्या

Published On

फरीदाबाद (सच कहूँ/सागर दहिया)। Ballabgarh Crime News: बल्लभगढ़ के सेक्टर-62 चौक पर देर रात बर्गर लेने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बर्गर विक्रेता और उसके साथियों ने एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान गांव साहुपुरा निवासी लक्ष्मण के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मण रविवार देर शाम अपने भतीजे के साथ सेक्टर-62 चौक पर बर्गर लेने आया था।

बर्गर की रेहड़ी पर बर्गर लेते समय किसी बात को लेकर लक्ष्मण की रेहड़ी संचालक से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद बर्गर विक्रेता ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और लक्ष्मण व उसके भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में लक्ष्मण चाकू लगे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बल्लभगढ़ के एसीपी अशोक डागर का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक बर्गर खरीदने के लिए आया था और वहां पर किसी बात को लेकर इनका झगड़ा हो गया जिसमें उसकी मौत हो गई।

About The Author

Related Posts