मरने से पहले बेटे ने लिया, मां मेरी हर गलती माफ करना….

Published On

अंबाला में 12वीं के छात्र ने की खुदकुशी

अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। ‘‘मां मेरी हर गलतियां नू माफ कर दे, मित्तल मैम नू भी कह देना कि मैनू माफ कर दे। मैनू पालन लई ते मैनू पढ़ाई लई तेरा बहुत धन्यवाद, मैं अपनी मौत का खुद जिम्मेदार हूँ।’’ झकझोर देने वाला यह सुसाइड नोट लिखते हुए अंबाला के जश्न ने आंखों से बहते आंसू का चित्र भी बनाया है। 17 वर्षीय जश्न हरियाणा अंबाला कैंट के गांव छबियाना का रहने वाला था, जोकि 12वीं कक्षा में पढ़ाई करता था। जश्न में पढ़ाई से परेशान होकर सुसाइड कर लिया, परिजनों ने मामला दबाने के लिए पुलिस को बयान दर्ज कराए थे कि जश्न की छत से नीचे गिरने से मौत हुई है। लेकिन जब पुलिस के हाथ सुसाइड नोट लगा तो मौत के सही कारणों का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें:– परिवहन उप निरीक्षक 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, जश्न ने अपने घर के पास सीढ़ियों के पास बने टॉयलेट में प्लास्टिक पाइप से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं महेश नगर थाना पुलिस सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। पुलिस जश्न की हैंडराइटिंग की भी जांच कराई जाएगी। पिता ने बताया कि जश्न कहता था कि उसे ट्यूशन नहीं जाना है। हालांकि उन्होंने उसे ट्यूशन न भेजने की बात कही थी, लेकिन अब बेटे ने सुसाइड कर लिया। बहरहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts