भिवानी में 17 नए कोरोना संक्रमित मिले
Published On
48 मरीज ठीक होकर घर लौटे
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी के सीएमओ डॉ. जितेन्द्र कादयान ने बताया कि रविवार को जिले में कोरोना के 48 मरीज ठीक हुए। वहीं 17 नए मामले सामने आए, जो कि रैपिड किट से लिए गए हैं। जिनमें से 10 बाग कोठी भिवानी से, एक सैक्टर 23 भिवानी से, दो कृष्णा कॉलोनी भिवानी से तथा चार अन्य है। अब तक जिले में कुल 1691 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिसमें से 1324 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 353 एक्टिव केस हैं। रविवार को जिला से 200 सैम्पल लिए गए।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।