जिलेभर में 32 हजार निरक्षर इस दिन देंगे साक्षर बनने के लिए (लर्नर) परीक्षा

Published On

निरक्षर के लिए प्रत्येक गांव में बने हुए हैं सामाजिक चेतना केंद्र

Glee program: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। उल्लास कार्यक्रम के तहत 30 मार्च को जिलेभर में निरक्षरों के लिए परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए जिले में करीब 400 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, जिनमें करीब 32 हजार निरक्षर (लर्नर) परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर उल्लास प्रोजेक्ट अधिकारियों की ओर से तैयारियां की जा रही है। Sirsa News

विभाग ने उल्लास कार्यक्रम को लेकर दूसरे चरण का सर्वे करवाया था। इससे पूर्व पहले चरण में करीब 24 हजार निरक्षर मिले थे। जिनमें से 6747 ने परीक्षा दी थी और इनमें से 5908 पास हुए थे। यह परीक्षा सितंबर 2024 में आयोजित हुई थी। परीक्षा पास होने के बाद ये निरक्षर नहीं कहलाएंगे। परीक्षा पास करने वालों को प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा। बता दें कि उल्लास कार्यक्रम में 15 साल से ऊपर वालों को शामिल किया जाता है। सर्वप्रथम शिक्षा विभाग की ओर से निरक्षर का सर्वे किया जाता है और फिर साल में दो बार परीक्षा ली जाती है।

लर्नर के लिए बनाए गए है सामाजिक चेतना केंद्र | Sirsa News

उल्लास कार्यक्रम में परीक्षा देने वालों को लर्नर कहा जाता है। लर्नर के लिए सामान्य पाठ्यक्रम होता है। इसमें उन्हें हिंदी का अक्षर ज्ञान व गणित में संख्याओं की पहचान, जोड़, घटा, गुणा,भाग करना आदि सिखाया जाता है। इसके अनुसार ही उनकी परीक्षा होगी। जिले में लर्नर के लिए गांवों के राजकीय स्कूलों में सामाजिक चेतना केंद्र बनाए गए हैं।

जानिए उल्लास कार्यक्रम बारे

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के माध्यम से राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा उल्लास कार्यक्रम के तहत असाक्षर लोगों की पहचान की जाती है। इसके बाद उन्हें अक्षर ज्ञान करवाया जाता है। इसमें उन्हें शब्दों और अंकों की पहचान करने के साथ लिखना और पढऩा सिखाया जाता है। इस कार्यक्रम का मकसद भारत को साक्षर बनाना है।

इसके लिए प्रत्येक जिले में वालंटियर नियुक्त किए होते है। सरसा जिले में 9327 वालंटियर है। वहीं उल्लास परीक्षा के लिए जिस स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया है,उस स्कूल के मुखिया को सुपरीडेंट बनाया गया है। वहीं 50 लर्नर पर एक सुपरवाइजर की नियुक्ति की गई है। सर्वे के लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भी बनाया हुआ है।

खंड अनुसार सर्वे में रजिस्टर्ड लर्नर | Sirsa News

ब्लॉक, लर्नर
डबवाली, 6555
बड़ागुढ़ां, 4927
ऐलनाबाद, 3181
नाथूसरी चौपटा, 5461
ओढ़ां, 4562
रानियां, 4918
सरसा, 1923
नोट: यह संख्या अनुमानित है।
उल्लास कार्यक्रम के नोडल अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि उल्लास कार्यक्रम के तहत 30 मार्च को दूसरे चरण की परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर तैयारियां की जा रही है। परीक्षा में पास होने वाले लर्नर को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

About The Author

Related Posts