38वें एआईयू इंटर यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

Published On

देशभर के 148 विश्वविद्यालयों ने लिया भाग

सरसा (सच कहूँ/ सुनील वर्मा)। एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा में आयोजित 38वें एआईयू इंटर यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय युवा महोत्सव (38th AIU Inter University National Youth Festival) में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के बैनर तले शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज (Shah Satnam Ji Boys College) के विद्यार्थियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। निदेशक अनिल रोहिला ने जानकारी देते हुए कहा कि यह युवा महोत्सव 3 से 7 मार्च, 2025 तक आयोजित हुआ, जिसमें देशभर के 148 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। Sirsa News

इस भव्य आयोजन में सीडीएलयू की ओर से कुल 9 इवेंट्स में टीमें भेजी गई थीं, जिनमें से 4 टीमों में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के विद्यार्थी दिव्यांश, फतेह, गौरव ने माइंम में, दवेंद्र कुमार, साहिल इन्सां, कमल व रमनप्रीत ने फॉक आर्केस्ट्रा में, प्रयांम सोनी ने क्लासिकल शॉलो प्रकशन में व कमल ने वेस्टरन ग्रुप सॉन्ग में भाग लिया। विद्यार्थियों ने माइंम, फॉक आर्केस्ट्रा व क्लासिकल शॉलो प्रकशन में द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं वेस्टरन ग्रुप सॉन्ग में तृतीय स्थान हासिल किया।

उपलब्धि के पीछे पूज्य गुरु जी का उचित मार्गदर्शन | Sirsa News

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के उचित मार्गदर्शन, कठिन परिश्रम, समर्पण और प्रशिक्षकों का अहम योगदान रहा। टीम के मेंटर्स और थियेटर डायरेक्टर नवीन ने भी छात्रों को बेहतरीन मार्गदर्शन दिया, जिससे वे विभिन्न श्रेणियों में सफलता प्राप्त कर सके। इस उपलब्धि पर शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह ने विजेता छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक ट्रॉफी जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवा प्रतिभाओं को निखारने और संस्कृति एवं कलाओं को संजोने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस शानदार उपलब्धि ने शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज और सीडीएलयू को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है। यह सफलता भविष्य में भी छात्रों को प्रेरित करती रहेगी। सीडीएलयू के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई, कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार बंसल, युवा कल्याण निदेशक डा. मंजू नेहरा व डॉ. राजेश छिकारा ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की। Sirsa News

NSS Camp: शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज के एनएसएस शिविर में आस्था और प्रियंका चुनी गई बेस्ट वॉलंटियर

About The Author

Related Posts