शिक्षा और रोजगार
हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 411 नये मामले
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के सोमवार को 398 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1006061 हो गई है, लेकिन राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटों के दौरान इस जानलेवा वायरस से किसी की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अभी तक 993755 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 के सक्रिय मामले इस समय 1662 हैं। इस महामारी से राज्य में अब तक 10,621 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में इस समय कोरोना संक्रमण दर 3.82 प्रतिशत, रिकवरी दर 98.78 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.06 फीसदी है। हरियाणा में अन्य जिलों की अपेक्षा गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले आ रहे हैं। नए मामलों में गुरुग्राम से 294, फरीदाबाद में 49, हिसार तीन, पंचकूला 12, अम्बाला दो, पानीपत एक, सरसा सात, रोहतक पांच, यमुनानगर दो, कुरुक्षेत्र चार, भिवानी दो, रेवाड़ी छह, जींद एक, झज्जर तीन, फतेहाबाद एक, कैथल तीन, पलवल एक और नूंह में कोरोना का एक मामला आया। जबकि सोनीपत, करनाल, महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी में कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है। राज्य में अभी तक कुल 4,37,04,897 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें 2,35,52,776 लोगों को कोरोना की पहली तथा 1,93,40,178 को दूसरी डोज दी चुकी है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।