दिवंगत जेल वार्डर की पत्नी को 50 लाख की मदद

Published On

पंचकूला। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक-कारागार, मोहम्मद अकील ने आज यहां अपने कार्यालय में सोनीपत के नहरी गांव निवासी दिवंगत जेल वार्डर राजेंद्र की पत्नी कविता को 50 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

यह आर्थिक सहायता राशि बीमा के रूप में एचडीएफसी बैंक के साथ किए एक समझौते के तहत प्रदान की गई। इस अवसर पर अकील ने कहा कि जेल विभाग अपनी कल्याणकारी योजनाओं के तहत पीड़ित परिवार को हरसम्भव सहायता प्रदान करेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts