ऐलनाबाद के 68 वर्षीय ओमप्रकाश इन्सां बने नेत्रदानी

Published On

ऐलनाबाद (सच कहूँ/सुभाष)। ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 2 निवासी ओमप्रकाश इन्सां पुत्र सुंदर दास का गत दिवस निधन हो गया। पूज्य गुरू संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं पर चलते हुए ओमप्रकाश इन्सां की अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए उनके स्वजन ने शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूज्य माता करतार कौर जी इंटरनेशनल आई बैंक में नेत्रदान किया। चिकित्सक टीम ने पहुंचकर ओमप्रकाश इन्सां के नेत्रों को सुरक्षित उत्सर्जित किया। जो दो अंधेरी जिन्दगियों को रोशनी देने का काम करेंगी। वहीं ओमप्रकाश इन्सां के नेत्रदान करने पर समाज के गणमान्यजनों ने इसे सराहनीय कदम बताया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts