Free Tirth Yatra Yojana: मुफ्त तीर्थ यात्रा! इस दिन होगी सरसा से विशेष ट्रेन रवाना!

हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिक 10 मई तक करवाएं पंजीकरण

Manmohan Picture
Published On

Free Tirth Yatra Yojana: सरसा (सच कहूँ/पवन कुमार/सुशील कुमार)। हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्री हजूर साहिब नांदेड़, महाराष्ट्र के लिए 15 मई को सरसा से विशेष ट्रेन रवाना होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस ट्रेन को सरसा से झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। योजना अनुसार वरिष्ठ नागरिक, जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है और उनकी पारिवारिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम है, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए सरल हरियाणा पोर्टल पर अब 10 मई तक पंजीकरण किया जा सकता है। पात्र व्यक्ति नजदीकी सीएससी सेंटर या अपने स्मार्ट फोन से सरल हरियाणा पोर्टल पर घर बैठे इस नि:शुल्क यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। Sirsa News

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आवेदन करने के लिए अनिवार्य दस्तावेज जिनमें वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य सरकारी आईडी), परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), यात्रा के लिए स्वस्थ होने संबंधी प्रमाण तथा पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने की घोषणा शामिल है। आवेदक का हरियाणा का निवासी होना और परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। आवेदन करने के उपरांत आवेदक को वाणिज्य भवन की चौथी मंजिल पर स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय सरसा में अवश्य देनी होगी, ताकि पात्र व्यक्तियों की सूचना समय पर आगे भेजी जा सके। Sirsa News

About The Author

Related Posts