HBSE 12th Result: 12वीं के रिजल्ट में सरसा कमजोर, हरियाणा में 19वें स्थान पर पिछड़ा

इस बार कुल परीक्षा परिणाम 81.98 प्रतिशत

Manmohan Picture
Published On

HBSE 12th Result 2026: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को घोषित किए गए 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में सरसा जिले का प्रदर्शन पिछले साल के मुकाबले कमजोर रहा। जिले का कुल परीक्षा परिणाम इस बार 81.98 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष 85.97 प्रतिशत था। HBSE 12th Result

परिणाम में गिरावट के साथ सरसा जिला प्रदेश रैंकिंग में भी दो पायदान नीचे खिसक गया। पिछले साल जिला 17वें स्थान पर था, जबकि इस बार 19वें स्थान पर पहुंच गया। जिले से इस बार 11 हजार 242 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 9 हजार 216 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। वहीं 1 हजार 448 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई, जबकि 578 विद्यार्थी परीक्षा में असफल रहे। बोर्ड की ओर से दोपहर बाद परिणाम जारी किया गया।

रिजल्ट घोषित होते ही बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने एक साथ वेबसाइट खोलनी शुरू कर दी, जिससे बोर्ड की साइट पर लोड बढ़ गया। विद्यार्थियों को देर शाम तक परिणाम देखने में परेशानी का सामना करना पड़ा। साइबर कैफे और मोबाइल दुकानों पर विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही। रिजल्ट जारी होने के बाद अब जिले के सरकारी और निजी कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया भी रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। कॉलेजों में 7 मई से एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। HBSE 12th Result

री-अपीयर व सीटीपी परीक्षा में 270 विद्यार्थियों ने मारी बाजी

ओपन स्कूल सीनियर सेकेंडरी परीक्षा मार्च-2026 (री-अपीयर व सीटीपी) में जिले से 388 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 270 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिले का कुल परीक्षा परिणाम 69.59 प्रतिशत रहा। इनमें 251 लड़कों में से 171 लड़के तथा 137 लड़कियों में से 99 छात्राएं पास हुई हैं। ओपन 12वीं में 48.69% विद्यार्थी हुए पास जिले में ओपन स्कूल सीनियर सेकेंडरी परीक्षा मार्च-2026 (फ्रेश) में 1031 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 502 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिले का कुल परीक्षा परिणाम 48.69 प्रतिशत रहा। 

लड़कों में 630 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 282 पास हुए, जबकि 401 लड़कियों में से 220 छात्राएं सफल रहीं। इस बार भी छात्राओं का परिणाम लड़कों से बेहतर रहा। प्राइवेट 12वीं परीक्षा में 76.03% विद्यार्थी हुए पास सीनियर सेकेंडरी एग्जामिनेशन मार्च-2026 (प्राइवेट) में जिले से 146 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 111 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि 35 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे। जिले का कुल परीक्षा परिणाम 76.03 प्रतिशत दर्ज किया गया। खास बात यह रही कि किसी भी विद्यार्थी की री-अपीयर नहीं आई। HBSE 12th Result

About The Author

Related Posts