लक्कड़ांवाली की सचखंडवासी परमजीत कौर इन्सां को श्रद्धांजलि अर्पित
बीती 7 मई को सचखंड जा बिराजी थी परमजीत
ओढ़ां, राजू। ब्लॉक श्री जलालआणा साहिब के गांव लक्कड़ांवाली निवासी डेरा सच्चा सौदा के कर्मठ सेवादार प्रेमी रामलाल इन्सां की पुत्र वधू परमजीत कौर इन्सां के नमित मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। परमजीत इन्सां अस्वस्थ होने के चलते बीती 7 मई को सचखंड जा बिराजी थी। Sirsa News
इस नमित नामचर्चा में उनके परिजनों रिश्तेदारों के अलावा ब्लॉक श्री जलालआणा साहिब के अलावा ब्लॉक रोड़ी चोरमार व पंजाब के विभिन्न ब्लॉकों से बड़ी संख्या में साथ संगत व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। नामचर्चा की शुरूआत विनती भजन के साथ हुई तदुपरांत कविराजों ने नाम व चेतावनी प्रथाए भजनों द्वारा ये बताया की मनुष्य जन्म दुर्लभ है, इंसान इस जन्म में मालिक की भक्ति कर आवागमन से आजाद हो सकता है।
इस अवसर पर सचखंडवासी को श्रद्धांजलि देते हुए प्रेमी सेवक मुकेश इन्सां व रोडी ब्लॉक के प्रेमी सेवक पवन इन्सां सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि प्रेमी रामलाल इन्सां का पूरा परिवार लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है। उनके घर के सदस्य के चले जाने से जो परिवारिक क्षति हुई है उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती।
सतगुरु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। नामचर्चा के समापन अवसर पर ऑडियो के माध्यम से पूज्य गुरु जी के पावन वचनों को श्रवण किया तो वहीं साध संगत ने सामूहिक रूप से नाम सिमरन कर सचखंडवासी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर परिजनों ने सचखंडवासी परमजीत कौर इन्सां की स्मृति में आश्रम में पौधारोपण भी किया। Sirsa News