पराली के स्टॉक में आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान
तेज आंधी बनी मुसीबत, पराली के स्टॉक में फैली आग
रानियां (सच कहूं न्यूज)। Rania News: गांव जोधपुरिया के नजदीक खारियां से सिरसा रोड़ पर पराली की गांठों के स्टॉक में आग लगने से व्यापारी का लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग सिरसा और रानियां की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। सूचना के अनुसार दुनी राम पुत्र चंद्रभान निवासी जोधपुरिया पराली तथा तुड़ी का व्यापार करता है।
गांव जोधपुरिया की खारियां रोड़ पर कॉलोनी के समीप पराली के स्टॉक में मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें करीब 7 हजार क्विंटल पराली की गांठें जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस व अग्निशमन रानियां और सिरसा की टीम घटनास्थल पर पहुंची। आग बुझाने में गांव से करीब एक दर्जन पानी के टैंकर, सैंकड़ों ग्रामीण और अग्निशमन की दो गाड़ियां आज पर काबू पाने में लगी रही।
शाम को आई तेज आंधी से आग पराली के पूरे स्टॉक में फैल गई और पराली की सभी गांठे देर रात तक धू-धू कर जलती रही। पराली के स्टॉक के नजदीक गांव जोधपुरिया की करीब 30 से 40 घरों की एक कॉलोनी है। गनीमत रही की हवा कॉलोनी के विपरीत चल रही थी। जिसके चलते आगजनी से किसी भी सदस्य या सामान का नुकसान नहीं हुआ। व्यापारी दुनी राम ने बताया कि स्टॉक में करीब 7 हजार क्विंटल प्रणाली की गांठे रखी हुई थी। दिन में अज्ञात कारणों से आग लग गई और पूरा स्टॉक जलकर राख हो गया। इस घटना में उसे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
About The Author