शिक्षा और रोजगार
फरीदाबाद-पलवल के बीच तेलंगाना एक्सप्रेस की बोगी में लगी भीषण आग
Published On
(सच कहूँ/राजेन्द्र दहिया) फरीदाबाद। हैदराबाद से दिल्ली जा रहे तेलंगाना एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार सुबह 7:40 बजे एकाएक आग लगने से भगदड़ मच गई। घटना सुबह पृथला के गाँव जाजरू फाटक के पास हुई। हादसे के समय ट्रेन यात्रियों से पूरी भरी हुई थी। आसपास के ग्रामीणों व जीआरपी के जवानों ने फटाफट से यात्रियों को ट्रेन से बाहर निकाला और जिन डिब्बों में आग लगी हुई थी, उन डिब्बों को काटकर ट्रेन से अलग कर दिया। हैरत की बात यह है कि सुबह सुबह आग लगी, लेकिन रेलवे के अधिकारी 10 बजे के बाद ही मौके पर पहुंचे। जीआरपी फरीदाबाद थाना प्रभारी एमएस डबास ने कहा कि ट्रेन में आग लगने की सूचना मिली थी तो जीआरपी के तमाम कर्मचारी और आसपास के जिला पुलिस के थानों से पुलिस फोर्स मौके पर बुलवा ली गई और आग पर काबू पाया गया।