अंबाला सांसद रतन लाल कटारिया ने दुनिया को कहा अलविदा

Published On

निमोनिया के चलते हुआ निधन, एक दिन का राजकीय शोक

चंडीगढ़। अंबाला से भाजपा सांसद Rattan Lal Kataria का आज सुबह निमोनिया के चलते पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। आज सुबह 11:30 बजे पंचकूला के मनसा देवी कॉम्पलेक्स सेक्टर-4 से अंतिम यात्रा निकलेगी। दोपहर 12 बजे मनीमाजरा में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे 72 वर्ष के थे।

कटारिया के निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक ट्विट करते हुए दुख जताया है ‘‘पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद श्री Rattan Lal Kataria जी के निधन से मन अत्यंत दुखी है। समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज उठाई। उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें। ओउम् शांति!’’ मुख्यमंत्री के साथ ही उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी सांसद के निधन पर दुःख जताया है। पूर्व राज्यमंत्री कटारिया के निधन पर मुख्यमंत्री ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

यह भी पढ़ें:–मुख्यमंत्री सीएम मान के नेतृत्व में जालंधर में हुई कैबिनेट मीटिंग में लिए बड़े फैसले

About The Author

Related Posts