पेट्रोल पंप हमले में घायल एक और कर्मचारी की मौत

Published On

हिसार। हरियाणा के हिसार में सिरसा बाइपास रोड पर चुंगी के निकट एक पेट्रोल पंप पर परसों तड़के एक अज्ञात हमलावर के हथौड़े से किये हमले में घायल एक और कर्मचारी की आज मौत हो गई। (Petrol Pump Attack) गोयल ब्रदर्स पेट्रोल पंप कर्मचारी बृजेश (24) की आज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हमलावर ने पेट्रोल पंप पर सो रहे तीन कर्मचारियों मैनेजर हनुमान, बृजेश व घनश्याम पर तीन बजे हथौड़ानुमा हथियार से प्रहार किये थे।

हनुमान की उसी दिन मौके पर ही मौत हो गई थी। बृजेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था और पेट्रोल पंप पर प्रदूषण जांच केन्द्र के आॅपरेटर का काम करता था। सदर पुलिस थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि हत्यारे की तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी हुई हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts