कुंडली बॉर्डर पर एक और किसान की मौत

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। तीन कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। इस दौरान कुंडली बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में वीरवार को एक और किसान ने दम तोड़ दिया। मृतक किसान का नाम करनैल सिंह बताया जा रहा है, जो पंजाब के पटियाला का रहने वाला था। मृतक किसान करनैल सिंह की उम्र 60 साल थी। माना जा रहा है कि हार्ट अटैक की वजह से किसान की मौत हुई है। बहरहाल पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। करनैल सिंह दो माह से आंदोलन में शामिल थे। उनकी तीन-चार दिन से तबियत खराब थी। बुधवार रात को वे बेहोश हो गए। जब साथी किसानों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया तो नहीं उठे। इस पर डॉक्टर को बुलाकर जांच कराई तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts