Atal Bihari Vajpayee Jayanti: पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर दीपोत्सव का आयोजन

Published On

कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Atal Bihari Vajpayee Jayanti: भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल, कैथल में भाजपा कैथल जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी के नेतृत्व में अटल स्मृति वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। Kaithal News

इस अवसर पर कमल के फूल की सुंदर एवं भव्य रंगोली बनाकर दीपों से सुसज्जित किया गया, जो राष्ट्रवाद, संगठनात्मक एकता और भारतीय संस्कृति का प्रतीक रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और संगठनात्मक मजबूती को समर्पित रहा। सुभाष हजवाना ने कहा कि दीपोत्सव का यह आयोजन अटल जी के विचारों के प्रकाश को समाज में फैलाने का प्रतीक है।

जिला सह संयोजक देवेंद्र पंचाल ने कहा कि अटल जी की संगठन क्षमता और कार्यशैली आज भी भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा स्रोत है।

भाजपा कैथल जिला महामंत्री मुनीश शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति में शुचिता, संवेदनशीलता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में राष्ट्र सेवा में संलग्न है। Kaithal News

कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा कैथल जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, भाजपा कैथल अटल स्मृति वर्ष कार्यक्रम संयोजक सुभाष हजवाना व सह संयोजक देवेन्द्र पंचाल, जिला महामंत्री भाजपा मुनीष शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा कैथल हिमांशु गोयल एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष भाजपा राममेहर शर्मा, जंगीर सिसला व शक्ति सोथा, जिला सचिव भाजपा अवधेश किशोर, जिला कार्यालय सह प्रमुख सतपाल भारद्वाज व सोनू खानपुर, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र बतरा, सी एम विंडो एमिनेंट पर्सन यशपाल प्रजापति, नॉमिनेट नगर परिषद कैथल पार्षद बलदेव लोट, जिला कार्यकारिणी सदस्य जग्गा सैनी, चंदाना गेट मंडल उपाध्यक्ष अमित सेठ, सुरेश जांगड़ा, सुरेंद्र जांगड़ा, रामपाल राणा, सुल्तान शर्मा, बलवान शर्मा व अन्य कार्यकर्ता तथा सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– यमुनानगर एंटी नाकोटिक्स सेल की टीम ने थार गाड़ी से डेढ़ क्विंटल चूरापोस्त बरामद, नशा तस्कर गिरफ्तार किया

About The Author

Related Posts