28 फरवरी को यमुनानगर में गूंजेगा “Bapu Tere Karke”, Amar Sandhu का लाइव शो

Published On

प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: शहर के युवाओं और संगीत प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मशहूर पंजाबी गायक “Bapu Tere Karke” फेम Amar Sandhu 28 फरवरी को यमुनानगर में लाइव परफॉर्म करेंगे। यह बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम DAV College for Girls में आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। शो में Amar Sandhu अपने सुपरहिट गानों की प्रस्तुति देंगे, जिससे दर्शकों को एक शानदार संगीत संध्या का अनुभव मिलेगा।

शो की टिकटें ऑनलाइन उपलब्ध हैं और दर्शक समय रहते अपनी सीट सुनिश्चित कर सकते हैं। सीमित सीटों के चलते आयोजकों ने जल्द टिकट बुक करने की अपील की है। Pratap Nagar News

यह कार्यक्रम Little Millennium एवं Sky 9 Events द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस आयोजन का हिस्सा बनकर इसे सफल बनाएं।

यह भी पढ़ें:– Mobile Claim: चोरी हुए मोबाइल का क्लेम न मिलने पर बजाज फाइनेंस कार्यालय के बाहर धरना

About The Author

Related Posts