सरकार को चला रही बड़ी- बड़ी कंपनी : राकेश टिकैत

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा शासन से सभी दुखी हैं। भाजपा को बड़ी-बड़ी कंपनी चला रही है। इसके पैसे से कोई खरीदा नहीं जाएगा। वे बुधवार को नाथूसरी चोपटा व ऐलनाबाद में किसान मजदूर व्यापारी महासम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमने किसी से प्रत्याशी के लिए वोट नहीं मांगी। जिसको वोट देना दे दो। जनता खुद समझदार है। हम किसी प्रकार की कोई राजनीति नहीं कर रहे हैं। हमने किसी का कोई नाम नहीं लिया। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव में किसान मोर्चा की ओर से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा गया है। किसान नेताओं के नहीं आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें टाइम नहीं मिला होगा। दिल्ली के बार्डर खाली करवाने के सवाल पर कहा कि 11 महीने पर पहले दिल्ली जाना था। वह तो गया ही है। हम आंदोलन को लेकर जल्द ही रणनीति बनाएंगे। लखीमपुर में हुए घटना को लेकर कहा कि गृहमंत्री की इस्तीफा की मांग है। वहीं उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उसे आगारा की जेल में भेजा जाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts