हरियाणा में ब्लैक फंगस महामारी घोषित, करना होगा नियमों का पालन

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने कोरोना से स्वस्थ होने के बाद विशेषरूप से मधुमेह अथवा कम प्रतिरोधक क्षमता और स्टेरॉयड लेने वाले मरीजों के जानलेवा म्यूकोर्मिकोसिस (ब्लैक फंगस) की गिरफ्त में आ जाने को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किये गये हैं तथा इनका पालन नहीं होने पर दंडनीय कार्रवाई की जाएगी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी व्यक्ति/संस्था या संगठन द्वारा इन नियमों के तहत जारी किसी भी आदेश या अधिसूचना की अवहेलना की समीक्षा के लिए प्रत्येक जिले में सिविल सर्जन की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाएगी। आंतरिक चिकित्सा, नेत्र विज्ञान, नाक, गला और कान और महामारीविद् विशेषज्ञ समिति के सदस्य होंगे जो ऐसी अवज्ञा की समीक्षा करेंगे और किसी व्यक्ति, संस्था और संगठन पर दोष सिद्ध होने पर कानूनन कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस एक गम्भीर लेकिन दुर्लभ फंगल संक्रमण है जो म्यूकोर्मिसेट्स नामक मोल्डों के समूह के कारण होता है। ये मोल्ड पूरे वातावरण में रहते हैं। यह मुख्य रूप से उन लोगों को प्रभावित करता है जिन्हें स्वास्थ्य समस्याएं हैं या ऐसी इम्यूनोसप्रेसिव दवाएं लेते हैं जो शरीर की रोगाणुओं और बीमारी से लड़ऩे की क्षमता कम करती हैं। उन्होंने मरीजों को सलाह दी कि वे बीमारियों का शीघ्र उपचार कराएंं, मधुमेह नियंत्रित करें, स्टेरॉयड तभी लें जब ये आवश्यक हों और एंटी-फंगल प्रोफिलैक्सिस लेने की कोई आवश्यकता नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts