कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, दो किसानों की मौत, 9 घायल

Published On

करनाल (सच कहूँ न्यूज)। करनाल जिले में तरावड़ी के पास सड़क हादसे में दो किसानों की मौत हो गई जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर किसान आंदोलन से वापस पंजाब लौट रहे थे। कैंटर ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्रॉली पलट गई और किसान सड़क पर आ गिरे। राहगीरों ने बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को कल्पना चावला अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया।

मृतकों की पहचान 25 वर्षीय गुरप्रीत और 60 वर्षीय लाभ सिंह निवासी सपेड़ा (पटियाला) के रूप में हुई। घायलों में कुलवंत सिंह, काका सिंह, हरप्रीत सिंह, सिंगारा सिंह, हरपेल सिंह, नरेंद्र सिंह, मलकीत सिंह, चरणजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह शामिल हैं। तरावड़ी थाना एसएचओ ने बताया कि जानकारी मिलते ही पीड़ितों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम कराकर शव उन्हें सौंप दिए गए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts