असंतुलित होकर पलटी कार, दो महिलाओं की मौत

Published On

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ न्यूज)। शनिवार को जीटी रोड पर गाँव समानी के समीप लुधियाना से दिल्ली जा रही कार संतुलन खोने से पलट (Car Overturned) गई। कार पलटने से कार में सवार 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि कार चालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार पंजाब के लुधियाना से एक कार दिल्ली के लिए जा रही थी। कार को चालक सुखजीत सिंह चला रहा था। कार में लुधियाना निवासी राधा सभरवाल व कंचन सवार थी। जब कार समानी के समीप पहुंची तो कार चालक सुखजीत सिंह कार से संतुलन खो बैठा। असंतुलित होकर कार कई पलटी खाती हुई जीटी रोड से नीचे पलट गई।

गाड़ी पलटने से लुधियाना निवासी राधा सभरवाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कंचन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में कार चालक सुखजीत सिंह को भी (Car Overturned) चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक इलम सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हादसे में घायल महिला कंचन और कार चालक सुखजीत सिंह को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में जाते समय कंचन की भी मौत हो गई।

घायल सुखजीत सिंह को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी के अस्पताल मोर्चरी हाउस में भिजवा दिए। थाना सदर प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया है कि पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts