हरियाणा कांग्रेस में जश्न का माहौल, सरदार सतनाम सिंह विर्क ने दी बधाई

Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: हरियाणा कांग्रेस में उत्साह और खुशी की लहर उस समय दौड़ गई जब पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राव नरेंद्र सिंह को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सतनाम सिंह विर्क ने दोनों नेताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। Pehowa News

सरदार सतनाम सिंह विर्क ने कहा कि “चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दशकों का राजनीतिक अनुभव और संघर्षशील नेतृत्व पार्टी को नई दिशा देगा। वहीं राव नरेंद्र सिंह, जिन्होंने हमेशा संगठन को मजबूत करने और आम कार्यकर्ता की आवाज़ उठाने का काम किया है, उनकी सादगी व संगठनात्मक क्षमता कांग्रेस को और ऊंचाइयों तक ले जाएगी। इन दोनों की जोड़ी हरियाणा की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। हुड्डा जी लंबे समय तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई मिसालें बनीं।

वहीं राव नरेंद्र सिंह कांग्रेस संगठन से जमीनी स्तर पर जुड़े रहे हैं और उनका योगदान हमेशा पार्टी के लिए प्रेरणा रहा है। नई नियुक्तियों के ऐलान के बाद कांग्रेसजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया और कहा कि यह निर्णय संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने वाला है। Pehowa News

यह भी पढ़ें:–  हरे-भरे क्षेत्र की हरियाली को निगल रहा है अवैध खनन, नदियां, प्राइवेट लैंड, पंचायती जमीनें सब खनन चोरों के निशाने पर

About The Author

Related Posts