चक्कां के युवा साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट व गूगल मैन बजरंग टाक का भव्य स्वागत
ग्राम पंचायत चक्कां ने किया सम्मानित
खारियां/सरसा। गांव चक्कां के युवा साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट एवं गूगल मैन के नाम से प्रसिद्ध बजरंग टाक के सम्मान में ग्राम पंचायत और ड्रीम एजूकेशन हब चक्कां की ओर से ई-लाइब्रेरी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर सिक्योरिटी क्षेत्र में चयनित होने पर बजरंग का फूलमालाओं और मिठाई के साथ भव्य स्वागत किया गया। Sirsa News
समारोह में बजरंग टाक ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि सरपंच अमर सिंह छापोला, नंबरदार प्रेमचंद टाक, पूर्व पंच डॉ. रामकुमार डाल और वेद मनफूल टाक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत व ड्रीम एजूकेशन हब के सदस्यों ने बजरंग को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।
अपने संबोधन में बजरंग टाक ने युवाओं से सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करने और परिवार व बुजुर्गों के साथ समय बिताकर अनुभव प्राप्त करने की अपील की। सरपंच अमर सिंह ने कहा कि बजरंग ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल कर गांव चक्कां का गौरव बढ़ाया हैैं। इस अवसर पर समाजसेवी भीम सैन करड़वाल, नोपाराम बोयल, राधा कृष्ण छापोला, पंच सदस्य तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। Sirsa News