चंडीगढ़ में थार ने युवती को उड़ाया, सड़क किनारे कुत्तों को खाना डाल रही थी…

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक लड़की सड़क किनारे स्ट्रे डॉग्स को खाना खिला रही थी तभी अचानक थार गाड़ी ने रौंद दिया और आगे निकल गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कहा कि लड़की को गंभीर चोटें आई है सिर के दोनों साइड टांके लगे है। घायल लड़की की पहचान 25 साल तेजस्विता कौशल के रूप में हुई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि इस तरह की लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts