अगर डेरा सच्चा सौदा के सेवादार न आते तो चामल बांध न बंधता: रणजीत सिंह

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज/सुनील वर्मा/राजू)। हरियाणा के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह (Ranjit Singh) ने बाढ़ पीड़ितों की मदद करने और राहत एवं बचाव कार्य में बेहतरीन योगदान के लिए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले फिरोजाबाद और अब चामल में डेरा सच्चा सौदा के 1000 से अधिक सेवादारों ने मिलकर घग्गर में आई लंबी दरार को भरकर लोगों को बड़ी राहत दी। बिजली मंत्री ने कहा कि अगर डेरा सच्चा सौदा के सेवादार नहीं आते तो चामल में घग्गर नदी पर बांध नहीं बंध सकता था। Sirsa Flood News

उन्होंने कहा कि सेवादारों ने गहरे पानी में उतरकर रस्सा पकड़कर, जालियां लगाकर और हाथों में थैले उठाकर कड़ी मेहनत से बांध को बांधा। उनका काम रिमार्केब्ल (उत्कृष्ट) हैं। मैं इसके लिए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों को बधाई देता हूँ। गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के हजारों सेवादारों ने हरियाणा के सरसा, फतेहाबाद, करनाल, पंचकूला और पंजाब के संगरूर, पटियाला सहित अन्य कई जिलों में बाढ़ पीड़ितों की मदद की। ये सेवादार जहां लोगों को घर-घर भोजन, पेयजल, बच्चों के लिए दूध और पशुओं के लिए हरा और सूखा चारा तक उपलब्ध करवा रहे हैं। Chaudhary Ranjit Singh

घग्गर और रंगोई के मोर्चों पर डटे सेवादार | Sirsa Flood News

सरसा/ओढ़ां। लिख रहे हैं बुलंद इरादों से इंसानियत की अनोखी दास्तान, पहुंचा रहे हैं हर मदद, कर रहे हैं तन मन धन से हर इंतजाम, यही है वीरता, यही है सेवा का सर्वोत्तम भाव, इन वीर डेरा सच्चा सौदा सेवादारों का, शुक्राना हजारों बार…। जी हां इन दिनों हर शख्स की जुबां पर सिर्फ डेरा सच्चा सौदा का ही नाम है और हो भी क्यों ना। क्योंकि इन दिनों डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने जिले में आई अब तक की सबसे भीषण बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए अपने आराम की परवाह किए बिना दिन-रात एक की हुई है।

इंसानियत के सजग प्रहरी शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने शुक्रवार को पंजाब से सटे गांव मत्तड़ व रंगा में घग्गर के तटबंधों में हुए कटाव को भरने के लिए मोर्चा संभाला। सेवादारों ने यहां कटाव भरने के अलावा मत्तड़ में एक नया बांध बनाने में प्रशासन का सहयोग किया। इसके अलावा फिरोजाबाद व बणी में घग्गर तटबंधों की सेवादारों की ओर से 24 घंटे शिफ्ट बनाकर निगरानी की जा रही है। जबकि पुरानी चामल में सेवादारों साइफन पर बनाए गए बांध को मजबूत करने के लिए मोर्चा संभाला। Sirsa Flood News

यह भी पढ़ें:– नहरी विभाग ने मलूकपुरा माईनर में पानी छोड़ा

About The Author

Ad Ad

Related Posts