ओढां में मूंगफली का दाना बना डेढ वर्षीय बच्चे के गले की फांस, मौत

नमकीन खाना पड़ा बच्चे को भारी!

Published On

ओढां(सच कहूँ/राजू)। ओढां में डेढ वर्षीय एक बच्चे की गले में मूंगफली का दाना फंसने से मौत हो गई। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए परिजनों के बयान दर्ज किए। ओढां निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया की उसका डेढ़ वर्षीय बेटा पारस सोमवार सांय घर पर नमकीन खा रहा था। इसी दोरान उसके गले में मूंगफली का दाना फंस गया। तबीयत बिगड़ने के बाद वे बच्चे को ओढां के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां से बाद में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। Sirsa News

About The Author

Related Posts