बच्चों ने ली शपथ, जन्मदिन पर लगाएंगे पौधे

Published On

पृथ्वी को हरा-भरा बनाने व प्रदूषण को कम करने बारे दी जानकारी | Fatehabad News

भट्टूकलां (सच कहूँ/मनोज सोनी)। Bhattu Kalan News: बढ़ती हुई ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन, औद्योगिकीकरण व प्रदूषण को देखते हुए वर्ष 1970 में 22 अप्रैल को पर्यावरण कार्यकर्ताओं के एक समूह द्वारा पृथ्वी दिवस की शुरूआत की गई थी, ताकि पृथ्वी को प्रदूषित होने से बचाकर इसे मनुष्य व पशु-पक्षियों के रहने लायक बने रहने की तरफ कार्य किया जा सकें। Fatehabad News

इसी के चलते पृथ्वी दिवस पर सतलुज पब्लिक स्कूल के बच्चों को पृथ्वी को हरा-भरा बनाने व प्रदूषण को कम करने बारे जानकारी देने के साथ ही उन्हें पर्यावरण के संरक्षण को लेकर शपथ दिलाई गई। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल बबीता आनंद, पीआरओ धर्मेंद्र ढाका आदि ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण को हुए नुकसान को दूर करने के लिए स्थाई तरीकों को अपनाने का संकल्प लिया गया, ताकि पृथ्वी के बढ़ते तापमान को रोका जा सके।

इस मौके पर बबीता आनंद ने बताया कि आज पृथ्वी को बचाने के लिए बच्चों को जागरूक किया गया है। अधिक से अधिक पेड़ लगाने, प्लास्टिक का कम प्रयोग करने व पृथ्वी को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया गया है। स्कूली छात्राओं ने बताया कि उन्होंने यह प्रण लिया है कि वे अपने जन्मदिन पर केक ना काटकर पेड़ लगाएंगी तथा उन पेड़ों का संरक्षण बड़े होने तक करेंगी। Fatehabad News

यह भी पढ़ें:– जिला जेल में घमासान! आपस में भिड़े कैदी!

About The Author

Related Posts