मेदांता में भर्ती विधायक का हाल जानने पहुंचे सीएम

Published On
  • बे्रन अटैक होने पर विधायक 26 जुलाई को हुए थे मेदांता में भर्ती

  • अब तबियत में बताया जा रहा है सुधार

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। यहां मेदांता मेडिसिटी में उपचाराधीन सोहना के विधायक संजय सिंह का हालचाल जानने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल अस्पताल पहुंचे। काफी देर तक उन्होंने विधायक संजय सिंह से बात की। साथ ही चिकित्सकों से उनकी सेहत के बारे में जानकारी हासिल की। बता दें कि बीती 26 जुलाई 2022 को सोहना के विधायक संजय सिंह पूरा दिन कार्यक्रमों के बाद अपने घर पहुंचे थे। अचानक उनके सिर में दर्द हुआ और तबियत बिगड़ती चली गई। तत्काल उन्हें मेदांता मेडिसिटी में भर्ती कराया गया।

जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें ब्रेन अटैक आने की रिपोर्ट दी। उनका तुरंत उपचार शुरू किया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। सोमवार को विधायक का हालचाल पूछने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल मेदांता पहुंचे। मुख्यमंत्री ने संजय सिंह के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें जल्द स्वस्थ होकर मुख्यधारा में आने की बात कहकर उनका हौंसला बढ़ाया। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। वहीं मेदांता अस्पताल में डॉ. नरेश त्रेहान की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। ईलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि अब विधायक का स्वास्थ्य पहले से ठीक है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts