Cobra: टोहाना में कोबरा सांप की फुंकार से दहले मजदूर

Published On

टोहाना। अगर सामने कोबरा हो तो हाथ पांव फुल जाते हैं ऐसा (Cobra) ही मामला सामने आया है टोहाना के क्षेत्र गांव डांगरा में जहां पर निमार्णाधीन एक फैक्ट्री में उस समय हड़कंप मच गया, जब ईंटों के बीच फन फैलाए कोबरा सांप मजदूरों के सामने आ गया। कोबरा देखकर मजदूर सहमे और वहां से बाहर दौड़ पड़े। 5 फीट से ज्यादा लंबा यह सांप लगातार फुंकारता रहा। वहां काम कर रहे मजदूरों के होश उड़ गए। गौ रक्षा दल के नवजोत ढिल्लो ने मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ा तो मजदूरों की सांस में सांस आई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts