Haryana News: क्षतिपूर्ति पोर्टल खुला! बारिश से फसलों के नुकसान का ब्यौरा होगा दर्ज!

Published On

10 मार्च तक किसान दर्ज कर सकते हैं फसल खराबे का ब्यौरा

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने किसानों के हित में कदम उठाते हुए जिला जींद में 20 फरवरी को हुई बारिश/ओलावृष्टि के कारण फसलों के नुकसान का ब्यौरा क्षतिपूर्ति पोर्टल (Compensation Portal) पर दर्ज करने के लिए किसानों से आह्वान किया है। यह पोर्टल 10 मार्च तक खुला रहेगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जींद के उपायुक्त द्वारा दी गई रिपोर्ट अनुसार जिला जींद के गांव आसन, खरकरामजी, चाबरी, नेपेवाला, कोयल, बहादुरपुर और सण्डील आदि गांवों में 20 फरवरी को बेमौसमी बारिश के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों द्वारा फसलों के खराबे की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने का अनुरोध किया गया। उनके अनुरोध पर सरकार ने निर्णय लिया है कि जिला जींद के किसान अपनी खराब फसल की जानकारी क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 10 मार्च तक दर्ज कर सकते हैं। Haryana News

हरियाणा सरकार ने किसानों के हित में बनाया है क्षतिपूर्ति पोर्टल

प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में क्षतिपूर्ति पोर्टल बनाया है। पूर्व की सरकारों के दौरान खराब फसल की गिरदावरी करने वाले पटवारी एवं अन्य कर्मचारियों पर नुकसान के आंकलन में भेदभाव के आरोप लगते रहे हैं। किसानों की असल समस्या को समझते हुए वर्तमान सरकार ने ही क्षतिपूर्ति पोर्टल बनाकर किसानों को यह भी सुविधा दी कि वे खुद भी अपनी खराब फसल की जानकारी अपलोड कर सकें। अब प्रभावित किसान इस क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी खराब फसल का ब्योरा खुद दर्ज करा सकते हैं। Haryana News

Rajasthan Weather: मौसम विभाग का अलर्ट जारी! बारिश की प्रबल संभावना!

About The Author

Related Posts