डबवाली पुलिस ने चंद घंटों में ही कर दिखाया महिला हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Published On

डबवाली(सच कहूँ/सुभाष)। मंडी डबवाली के वार्ड नंबर 15 स्थित खटीक मोहल्ला में हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने चंद घंटों में ही खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना शहर डबवाली पुलिस और सीआईए स्टाफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। शनिवार को थाना शहर डबवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी मुख्यालय कपिल अहलावत ने बताया कि आरोपी की पहचान विक्रम पुत्र पप्पू निवासी कबीर बस्ती, मंडी डबवाली के रूप में हुई है। Sirsa News

6 मार्च को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि खटीक मोहल्ला में एक महिला की हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक देवीलाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतका के भाई राजू के बयान पर मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इसके बाद आरोपी विक्रम को कबीर बस्ती से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते आरोपी ने महिला की हत्या की। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। Sirsa News

About The Author

Related Posts