शाह सतनाम जी नगर की साध-संगत ने अपने अंदाज में फहराया तिरंगा

Published On

सरसा। (सच कहूँ न्यूज) शाह सतनाम जी नगर की साध-संगत ने आज धूमधाम से 75वां अमृत-महोत्सव मनाया गया। नगर की साध-संगत ने इस अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा स्थापित किया और मनमोहक ढंग से सभी ने बॉलकानी में तिरंगे को फहराया। दृश्य बड़ा ही सुंदर था। आपको बता दें कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के लिए देश प्रेम व देश भक्ति हमेशा सर्वोपरि रहा है और अगर कभी भी देश के बहुमुखी विकास में योगदान की बात आती है तो पूज्य गुरु जी अग्रणी पंक्ति में खड़े मिलते है। अब जब देश आजादी का 75वां अमृत-महोत्सव मना रहा है तो पूज्य गुरु जी ने भी वीरवार को ग्यारहवीं चिट्ठी भेजकर साध-संगत को अपने-अपने घरों व गाड़ियों पर तिरंगा लगाकर देश के लिए कुर्बानियां देने वाले सैनिकों को सैल्यूट करने का आह्वान किया है।

छाया: सुशील कुमार
छाया: सुशील कुमार

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts