मानवता भलाई के कार्य कर दलजीत इन्सां ने मनाया नातिन का जन्मदिन

Published On

जरूरतमंद परिवार को राशन, गर्भवती महिला को पौष्टिक आहार व बच्चों को बांटे खिलौने

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु अपने तीज-त्योहारों सहित विशेष सुअवसरों को पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मानवता भलाई के कार्य करके मनाती है। इसी कड़ी में शुक्रवार को शाह सतनाम जी नगर निवासी दलजीत इन्सां ने अपनी दोहती का जन्मदिन भी जरूरतमंदों की मदद कर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने गरीब परिवार को एक महीने का राशन दिया गया। इसके अलावा इंट-भटें पर जाकर मजदूरों के 30 से अधिक बच्चों को खिलौने बांटे गए।

यह भी पढ़ें:– सालमखेड़ा की नंद कौर ने चलाई सबसे तेज साइकिल

साथ ही शिशु संभाल मुहिम के तहत एक गर्भवती महिला को पौष्टिक आहार दिया गया। दलजीत इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षा है विशेष अवसरों पर फिजूल खर्ची करने की बजाए गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची इंसानियत है। इसलिए उन्होंने अपने दोहती का जन्मदिन मानवता भलाई के कार्य कर मनाया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts