देश भक्ति के रंग में रंगी सोनीपत की साध-संगत

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

गन्नौर (सोनीपत)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षओं पर चलते हुए गन्नौर ब्लॉक, जिला सोनीपत के ब्लॉक भंगीदास सुरेश इन्सां ने अपने पोते के जन्मदिन पर नामचर्चा का आयोजन अपने निवास स्थान पर किया। नामचर्चा की शुरूआत ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का नारा लगाकर की। उसके बाद कविराज भाईयों ने क्रम वाइज शब्द बोला। नामचर्चा का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में साध-संगत मौजूद रही। बेनती भजन के साथ प्रारंभ हुई इस नामचर्चा में खुशी प्रथाए भजनों एवं कव्वालियों के जरिए ऐसी मस्ती बिखेरी की पंडाल खुशी से झूम उठा। उपस्थित साध-संगत को पावन अवतार माह की बधाई देते हुए ब्लॉक भंगीदास ने साध-संगत से कहा कि पूज्य गुरु जी के मार्गदर्शन में जो मानवता भलाई कार्य चलाए जा रहे हैं उन्हें बढ़-चढ़कर गति दें। वहीं उन्होंने 15 अगस्त के दिन पौधारोपण अभियान को लेकर भी साध-संगत से तैयारियां रखने की बात कही। इस नामचर्चा के दौरान साध-संगत में देशभक्ति का जोश देखने को मिला।

गौरतलब है कि पूज्य गुरु जी के पावन दिशा-निर्देशन में डेरा सच्चा सौदा की करोड़ों साध-संगत जरूरतमंदों को राशन, गरीब मरीजों का उपचार करवाना, जरूरतमंद निराश्रयों के मकान बनाकर देना, गरीब परिवारों की बेटियों की शादियों में आर्थिक सहयोग देना, छत्तों और अपने आसपास पक्षियों के लिए दाना-पानी के सकोरे रखना, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान करना सहित 142 मानवता भलाई के कार्य निरंतर कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts