डेरा श्रद्धालुओं ने लड़की की शादी में की मदद

Published On

परिजनों ने पूज्य गुरु जी व साध-संगत का जताया आभार

(Welfare Work)

अंबाला (सच कहूँ/कंवरपाल)। ब्लॉक मिट्ठापुर जिला अम्बाला की साध-संगत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा पर चलते हुए जरूरतमंद परिवार की लड़की की शादी में सहयोग कर मानवता का फर्ज अदा किया। साध-संगत को जैसे ही पता चला कि नजमा पुत्री चन्ना खान निवासी गांव समलेहदी जिला अम्बाला की शादी में आर्थिक सहायता की जरूरत है तो डेरा श्रद्धालुओं ने तुंरत अपनी नेक कमाई से परमार्थ एकत्रित कर लड़की शादी के कपड़े, बर्तन व 15000 रुपये नकद सौंपकर मद्द की।

ब्लॉक भंगीदास रामकरण इन्सां ने उक्त परिवार ने मद्द मिलने पर डेरा श्रद्धालुओं व पूज्य गुरु जी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक की साध-संगत दिनरात 135 मानवता भलाई कार्यों में जुटी हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts