जनसेवा के फर्ज को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे-डॉ अरविंद शर्मा

Published On

खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा (Dr. Arvind Sharma) ने कहा कि गोहाना की जनता के आशीर्वाद से वो पहली बार सांसद बने और आज इसी आशीर्वाद की बदौलत विधायक बने हैं। जो ताकत आप लोगों द्वारा दी गई है, मैं उसके अनुरूप काम करते हुए आमजन, गरीब, किसान, नौजवान, व्यापारी समेत हर तबके की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए ईमानदारी से काम करूंगा। Kharkhoda News

मंगलवार को पुरानी सब्जी मंडी स्तिथ श्री सनातन धर्म मंदिर (शिवाला मस्तनाथ) में पुन: निर्मित शिव मंदिर व प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने शाही महाकुंभ स्नान व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 1996 में आप लोगों ने निर्दलीय सांसद के नाते मुझे आशीर्वाद दिया और आज एक बार फिर मुझपर भरोसा रखते हुए अपना जनप्रतिनिधि चुना है। इसलिए आपके द्वारा दी गई ताकत के आधार पर ईमानदारी के साथ हर वर्ग की सेवा करूंगा। Kharkhoda News

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि पूरी जनता का होता है। आपको नायब सिंह सैनी के तौर पर ऐसे मुख्यमंत्री मिले हैं, जो हर वक्त आपकी बेहतरी के लिए सोचते हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 वर्ष आयु से अधिक के नागरिकों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य इलाज निशुल्क करवाने का अवसर दिया है। इसलिए संस्था पदाधिकारी अपने आसपास पात्रों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कार्यक्रम में जरूरतमंद महिला-पुरुषों को कम्बल वितरित किए। Kharkhoda News

इस अवसर पर मंदिर समिति प्रधान प्रवीण गोयल, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन सुनील मेहता, सचिव वीरेंद्र जैन, संरक्षक ओडी शर्मा, रामधन भारतीय, अशोक जैन, गोविंद गोयल, रामनिवास सैनी, अरुण सैनी, बलजीत दांगी, गुलशन नागर, नरेंद्र बंसल, सुरेंद्र कश्यप, मुकेश देवगन, श्यामलाल, सुशील बंसल, सत्यनारायण मित्तल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– कूड़े के ढेर से मिला 5-6 माह की बच्ची का भ्रूण

About The Author

Related Posts