भिवानी के 84 किसानों का निकला ड्रा

Published On

1209 ने ट्रैक्टर पर सब्सिडी के लिए किया था आवेदन

  • लिस्ट में नाम आने पर खुश नजर आए लाभार्थी

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: भिवानी के 84 किसानों को ट्रैक्टर पर सब्सिडी देने के लिए बुधवार को पंचायत भवन में ड्रा निकाला गया। ऑनलाइन माध्यम से यह ड्रा हुआ। ट्रैक्टर पर सब्सिडी पाने के लिए 1209 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसमें से फाइनल ड्रा में 168 किसानों का नाम शामिल किया गया। इन 168 में से 84 किसान चयनित किए हैं, जिनका नाम ड्रा निकला है और 84 किसानों को वेटिंग में रखा गया है। अगल ड्रा लिस्ट में नाम आने वाले लाभार्थियों में से अगर किसी के दस्तावेज पूरे नहीं होते हैं या किसी अन्य कारण से वह लाभ नहीं ले पाता है तो वेटिंग वाले किसानों को मौका दिया जाएगा।

बता दें कि राज्य योजना (एसबी-89) वर्ष 2025-26 के अंतर्गत अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी के किसानों को 45 एचपी एवं उससे अधिक क्षमता के ट्रैक्टर पर तीन लाख प्रति इकाई अनुदान प्रदान किए जाने हेतु विभागीय पोर्टल एग्रीहरियाणा.जीओवी.इन पर 15 जनवरी 2026 तक आॅनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिला परिषद के सीईओ अजय चौपड़ा की मौजूदगी में आॅनलाइन ड्रॉ निकाला गया। अजय चौपड़ा ने कहा कि यह स्कीम किसानों के लिए फायदेमंद हैं। कुल 1209 आवेदन आए थे। जिनमें से 84 किसानों का नाम ड्रा निकाला गया है। उन्होंने कहा कि किसान सरकार द्वारा चलाई जाने वाली इस तरह की स्कीम का लाभ उठाएं।

डीडीए विनोद फौगाट ने बताया कि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा आवेदन भिवानी में आए हैं। वहीं सब्सिडी देने का टारगेट भी सबसे ज्यादा भिवानी जिले का था। 84 को सब्सिडी देनी थी और उनके खिलाफ दोगुने ड्रा में नाम निकाले हैं। अब नाम आने वाले किसानों को सूचना दी जाएगी। साथ ही अब किसान अपना ट्रैक्टर खरीदकर बिल को आॅनलाइन अपलोड करें। इसके बाद किसान प्रक्रिया को पूरा करेंगे और उनके खाते में पैसे डाल दिए जाएंगे। इस योजना के तहत 3 लाख रुपए तक सब्सिडी है। किसान को ट्रैक्टर की आधी राशि या 3 लाख रुपए जो भी कम होगा, वह सब्सिडी दी जाएगी।

गांव धारण के सरपंच जयभगवान ने बताया कि वह भी इस ड्रा में शामिल होने के लिए आया था। उनके गांव महाबीर का ड्रा में नाम आया है। सरकार द्वारा जो सब्सिडी दी जा रही है, उससे वे काफी खुश हैं। एक गरीब परिवार का ड्रा निकला है और निस्वार्थ भाव से ड्रा निकला है, उसके लिए धन्यवाद। इससे किसान को काफी फायदा होगा। इसमें 3 लाख या 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– CM Rekha Gupta: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जनता के प्रति उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए 50वें मातृश्री अवॉर्ड से किया सम्मानित

About The Author

Related Posts