नशा मुक्त युवा ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला: डॉ. अशोक कुमार वर्मा

नशा मुक्त युवा ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला: डॉ. अशोक कुमार वर्मा

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: राजकीय पॉलिटेक्निक, सोनीपत में नशा रोकथाम एवं जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एवं हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के विभिन्न रूपों तथा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले इसके गंभीर दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के जीवन को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि इससे परिवार, सामाजिक संबंधों और पूरे समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 4,800 नशा रोकथाम एवं जागरूकता अभियानों के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा चुका है। मानव सेवा के क्षेत्र में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने स्वयं 185 बार रक्तदान किया है, जिसे भारत में किसी पुलिस अधिकारी द्वारा सर्वाधिक व्यक्तिगत रक्तदान के रूप में उल्लेखित किया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उन्हें अपनी ऊर्जा, प्रतिभा एवं समय का उपयोग शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

Sonipat News (2)
Sonipat News: नशा मुक्त युवा ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला डॉ. अशोक कुमार वर्मा

About The Author

Related Posts