भीड़ वाले इलाके में गिरे बिजली के पोल, बड़ा हादसा टला

Published On

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Hisar News: हिसार में परिजात चौक से बस स्टैंड की तरफ जाने वाले मुख्य रास्ते पर व साथ लगते ग्रोवर कॉम्लेक्स के सामने बिजली के खंबे गिर गए। जिस स्थान पर बिजली के खंभे गिरे हैं व हिसार शहर का सबसे व्यस्ततम इलाका माना जाता है। इसी प्रकार दूसरा खंबा जहां गिरा वहां ग्रोवर परिसर की पार्किंग है। गनीमत रही कि जिस दौरान बिजली के खंबे गिरे, उस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। Hisar News

ग्रोवर परिसर के सामने तो जहां पर खंभा गिरा है। उससे महज 2 फीट दूर ही गाड़ियां खड़ी थी। यदि उन गाड़ियों पर खंभा गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं दोपहर को बिजली के खंभे सांय 4:00 बजे बाद भी मौके पर ही पड़े हुए थे। उन्हें उठाने के लिए कोई भी बिजली कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिस ग्रोवर परिसर में गाड़ियां खड़ी करने के लिए कभी जगह नहीं मिलती, इन्हीं खभों की वजह से आज वहां लोग गाड़ियां लगाने से भी डर रहे हैं,क्योंकि इन बिजली के खम्बों के साथ बिजली के तार भी नीचे लटके हुए हैं। Hisar News

यह भी पढ़ें:– नशेड़ी बाप-बेटे ने पुलिस टीम को पीटा, डायल-112 गाड़ी भी तोड़ी, मामला दर्ज

About The Author

Related Posts